{"_id":"635ebe7a648cdc65b44e46b6","slug":"six-cows-died-after-being-hit-by-a-goods-train-farrukhabad-news-knp725720210","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से छह गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से छह गोवंश की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। गांव शेखपुर स्थित गुमटी के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से छह गोवंश मर गए। रविवार सुबह ग्राम प्रधान ने गोवंशों के शवों को दफन कराया है।
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित शेखपुर गुमटी संख्या138-सी के पास शनिवार रात दो बजे एक मालगाड़ी फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर मौजूद छह गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। मालगाड़ी 10 मिनट तक खड़ी रही।
रविवार सुबह गोवंशों के शव पड़े होने की सूचना पर ग्राम प्रधान रामसेवक बबलू मौके पर पहुंचे। बीडीओ आलोक आर्य ने प्रधान को जेसीबी मंगाकर शवों को दफनाने के निर्देश दिए।