{"_id":"5ef4e1fa8ebc3e43211c8ed6","slug":"six-cases-including-husband-filed-for-dowry-harassment-farrukhabad-news-knp567592825","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में दो लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगा विवाहिता ने पति सहित छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी भारत लाल ने चार वर्ष पहले पुत्री अनीता का विवाह मैनपुुरी के दन्नाहार के गढ़िया निवासी कैशलेंद्र से किया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग कर अनीता को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पिता ने पंचायत की, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने और रुपये की मांग करते रहे। ससुरालीजनों ने अनीता को पीटकर घर से मई में निकाल दिया।
अनीता ने महिला थाने में पति कौशलेंद्र राजपूत, ससुर रामचंद्र, जेठ अशोक, जेठानी गीता देवी, ननद प्रेमा देवी, तारादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।