फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir! There was no solution even after complaining seven times.

Farrukhabad News: साहब! सात बार की शिकायत पर भी नहीं हुआ समाधान

Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sir! There was no solution even after complaining seven times.

विज्ञापन
अमृतपुर। साहब! आठवीं बार गुहार लगाने पर भी उसे घरेलू घरेलू बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है।
कस्बे के प्रतीक अवस्थी ने पत्र देकर कहा कि साहब आठवीं बार गुहार लगा रहे हैं। फकरपुर मार्ग पर घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए सात बार पत्र दे चुके, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सलेमपुर के सत्यप्रकाश तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए एक साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आई 95 शिकायतों में अधिकांश राजस्व और पुलिस विभाग की थीं। छह का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। सुनवाई से पूर्व वह रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए। उन्हें कर्मचारी ऋषभ कुमार व धर्मवीर गायब मिले है। लिपिक प्रशंसा सक्सेना का अवकाश स्वीकृत नहीं मिला। उन्होंने सब रजिस्ट्रार रामदीन सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस सुरेंद्र कुमार, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार करमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed