फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir, the bullies have taken over the land

Farrukhabad News: साहब, दबंगों ने जमीन पर कर लिया कब्जा

Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sir, the bullies have taken over the land
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। फतेहगढ़ में डीएम व एएसपी समाधान दिवस में पहुंचे, लेकिन फरियादी नहीं आए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एएसपी डॉ. संजय कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली में हाजिरी रजिस्टर देखा। पुराने मामलों के निस्तारण के संबंध में जानकारी की। काफी देर तक फरियादी नहीं आए तो अधिकारी चले गए। कायमगंज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में गांव कुबेरपुर निवासी वृद्ध कन्हई ने इंस्पेक्टर राम अवतार के समक्ष पेश होकर कहा साहब गांव के दबंग ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। थाना समाधान दिवस में आईं तीन शिकायतों में एक का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, राजेपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस पर गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय से शिकायत की कि विद्यालय के रास्ते में ब्रजेश गुप्ता ने अतिक्रमण कर लिया है। क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार अमृतपुर कर्मवीर, प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवा दिया। राजस्व निरीक्षक अजय शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed