फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Signature against inflation

महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Signature against inflation
महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर कराते कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला। - फोटो : FARRUKHABAD
महंगाई के खिलाफ कराए हस्ताक्षर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने काउंटर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस ने बजट बिग़ाड़ दिया है। बताया कि यह अभियान चलता रहेगा।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू रोड पर बुधवार को काउंटर लगाया। इसमें राहगीरों को रोक-रोक कर महंगाई के बारे में बताया गया। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा कि कोरोना से व्यापार चौपट हुआ। किसान, मजदूरों का काम छिन गया। ऐसे में महंगाई से लोग परेशान हैं। डीजल के दाम बढ़ने से सभी वस्तुएं महंगी हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

450 रुपये में बिकने वाली रसोई गैस अब 900 रुपये में है। घर में रोटी पकाना-खाना भी मुश्किल हो गया है। सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही। बताया कि हस्ताक्षर अभियान रोजाना अलग-अलग स्थानों पर स्टाल लगाकर चलाया जाएगा।

इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रभात कटियार, प्रमोद जैन, महेश चंद्र वर्मा, सलीम खां, अभिषेक सारस्वत आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed