{"_id":"6542a213d2b389a4660c4f07","slug":"sick-woman-dies-brother-accused-of-murder-farrukhabad-news-c-12-knp1031-460200-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीमार महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीमार महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
कमालगंज। बीमार चल रही महिला की हालात बिगड़ते ही मौत हो गई। मायके से पहुंचे भाई ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। खुदागंज चौकी प्रभारी ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय निवासी सुनील दुबे की पत्नी अनीता (40) कई वर्षों से बीमार चल रही है। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अनीता की सांस फूलने के बाद अचानक हालत गंभीर हुई और उनकी मौत हो गई। पुत्री श्रद्धा, दीपिका व आराध्या शव को देख बिलखने लगी। सुनील ने घटना की सूचना ससुरालियों को दी।
सूचना पर पहुंचे कन्नौज जिले के नौली गांव निवासी भाई ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए हत्या करने का आरोप लगा दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने जांच की। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला कई सालों से बीमार चल रही थी। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।