फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sick cows will be treated

बुजुर्ग, कमजोर, बीमार गोवंश का होगा इलाज

Sun, 27 Jun 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
sick cows will be treated
बीमार गोवंशों का होगा इलाज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल सितवनपुर पिथू का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी को बीमार गायों के बेहतर उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
गोशाला की जमीन को समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गोशाला में निर्माणाधीन भूसा गोदाम और शौचालय निर्माण का भी जायजा लिया। ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर गोवंश संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के लोग गोवंश के लिए निशुल्क भूसा देने में सहयोग करें। सभी गांवों से प्रतिदिन गाय के लिए रोटी एकत्र की जाए। गोशाला के लिए एक ट्रैक्टर व दो चारा काटने वाली मशीनें खरीदवाने के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसडीएम सदर ने बताया कि वर्तमान में गोशाला में 672 गोवंश हैं। गोवंशों के लिए 75 बीघा में हरा चारा और 70 बीघा में धान किया गया है। इससे हरा चारा, भूसा और दाना की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed