फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shortage of buses, passengers occupy seats by climbing through windows

Farrukhabad News: बसों की कमी, यात्री खिड़की से चढ़कर कब्जा रहे सीट

Wed, 24 Apr 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses, passengers occupy seats by climbing through windows
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के चलते बसों की कमी से यात्रियों में हायतौबा मची है। दो-दो घंटे के इंतजार के बाद बस आने पर युवा ही नहीं बुजुर्ग भी खिड़कियों से चढ़कर सीट कब्जाने के लिए मजबूर हैं। जिम्मेदार यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर बसों की कमी के चलते यात्री दिक्कतों से जुझ रहे हैं। मंगलवार को इटावा, आगरा, दिल्ली, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, कानपुर आदि शहरों को जाने वाली बसें दो-दो घंटे तक नहीं पहुंचीं। चटक धूप में यात्री बसों के इंतजार में भटकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे इटावा से जैसे ही बस पहुंची, तो यात्रियों का उतरना मुश्किल हो गया। उससे पहले ही युवा ही नहीं बुजुर्ग भी बसों की खिड़कियों, चालक की खिड़की से अंदर घुसने लगे। जब तक यात्री उतरे, तब तक सीटें फुल हो गईं। करीब सौ से अधिक यात्री बस के बाहर ही खड़े रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सहालग के चलते यात्रियों की संख्या अधिक हुई है। जहां के अधिक यात्री होते हैं, वहां की बस की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने देंगे। वह खुद बस अड्डा पर अधिकांश समय यात्रियों की सहूलियत के लिए रहते हैं।
-------
चांदी काटने में लगे डग्गामार वाहन
रोडवेज बसों के चुनाव में जाने के बाद सुबह से देर रात तक बस अड्डे पर यात्रियों में बसों को लेकर मारामारी रहती है। बस अड्डा पर घूम रहे डग्गामार बसों के दलाल यात्रियों को लालगेट, आईटीआई चौराहा तक ले जाकर जयपुर, दिल्ली वाली बसों में बैठाते हैं। उनसे किराया भी अधिक वसूला जाता है।

--------
जून माह तक सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल
इन दिनों पीक सीजन चल रहा है। जिले से गुजरने वाली लंबे रूट की सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गए हैं। स्थानीय स्टेशन से औसतन रोजाना अप और डाउन की करीब 16 ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें कई ट्रेनें लंबे रूट की हैं, जिन्हें कुछ दिनों के लिए चलाया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि इन दिनों किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। तत्काल में ही टिकट मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed