फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shortage of buses at Maghi Snan, scuffle at trains and bus stand

Farrukhabad News: माघी स्नान पर बसों की कमी, ट्रेनों व बस अड्डे पर धक्का-मुक्की

Wed, 12 Feb 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 12 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses at Maghi Snan, scuffle at trains and bus stand
,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री। - फोटो : ,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री।
फर्रुखाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में 78 बसें जाने के बाद माघ पूर्णिमा के दिन बस अड्डा पर मारामारी रही। यही नहीं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर धक्का मुक्की के बाद ही यात्री चढ़ सके। बस अड्डा पर दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। ऐसे में डग्गामार वाहनों के सहारे ही यात्रा करना मजबूरी हो गई।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में 91 निगम और 28 अनुबंधित बसें हैं। यह बसें भी आम दिनों में कम पड़ रही थीं, लेकिन इनमें से 78 बसें प्रयागराज कुंभ में चली गईं। इससे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बुधवार को माघ पूर्णिमा के दिन आसपास जिलों से आए श्रद्धालु रात से ही वाहन न होने से परेशान रहे। सुबह स्नान और मेला करने के बाद यात्री अपने घरों को लौटे, तो बस अड्डा पर दो-दो घंटे तक बसें नहीं मिल सकीं। सबसे ज्यादा परेशानी मैनपुरी, भोगांव, बेवर आदि को जाने वाले श्रद्धालुओं को हुई।
विज्ञापन

सुबह कासगंज से टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर यात्रियों की इस कदर भीड़ रही कि धक्का मुक्की करके अंदर चढ़ना पड़ा। कानपुर, एटा, कायमगंज आदि क्षेत्रों को जाने वाले यात्री बस अड्डा पर दो-दो घंटे बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं मिली। टिकट लेने के लिए भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

कालिंदी एक्सप्रेस पर आई अधिक भीड़

कालिंदी एक्सप्रेस पर सुबह भिवानी से यहां पहुंची, तो यात्रियों से खचाखच भरी थी। इसमें टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और मैनपुरी से आए गंगा भक्तों की संख्या अधिक थी। तमाम यात्री स्लीपर में चढ़ गए, तो आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों को दिक्कतें हुईं। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन में भी खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed