फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shopkeepers got angry on favoritism in drain digging

Farrukhabad News: नाला खोदाई में पक्षपात पर दुकानदार भड़के

Sun, 25 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers got angry on favoritism in drain digging
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर नाला खोदाई में पक्षपात का आरोप लगाकर दुकानदार भड़क गए। व्यापारियों की भीड़ ने ठेकेदार को जमकर खरीखोटी सुनाई। ईओ और सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर कहा कि ठेकेदार एक भवन बचाने का प्रयास कर रहा है। यदि पक्षपात किया गया, तो बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर करीब 10 माह बाद दोबारा नाला निर्माण शुरू हुआ। नाप के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव की मौजूदगी में मठिया देवी के पास बनी एक दो मंजिला इमारत का उत्तरी कोना करीब डेढ़ फीट अतिक्रमण में आ रहा था। लिहाजा लाल निशान लगाया गया है। गली की दूसरी ओर और सड़क पार बनी इमारतों को तोड़कर नाप पूरी ली गई। ठेकेदार ने शुक्रवार रात नाले की खोदाई कराई। सुबह जब दुकानदार पहुंचे, तो देखा कि भवन को बचा दिया गया है। इस पर लोगों में गुस्सा फैल गया।
विज्ञापन

चौक से मठिया देवी मंदिर तक के 50 से अधिक व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने ठेकेदार से नाप के हिसाब से नाला खोदवाने की बात कही। ठेकेदार ने कुछ गलत कहा, तो व्यापारी भड़क गए। काफी देर तक विवाद होता रहा। व्यापारियों ने ईओ रविंद्र कुमार से बात की, तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराने की बात कह दी। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को भी फोन से ठेकेदार की पक्षपात पूर्ण रवैये की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह ईओ से बात करके तकनीकी टीम को भेजकर मामला दिखवाएंगे। इस पर व्यापारी शांत हो गए। व्यापारियों का कहना है कि यदि पक्षपात करके नाले का निर्माण किया गया, तो वह बाजार बंद कर प्रदर्शन करेंगे। जहां से चिह्न लगा है, वहां से ही नाला हर हाल में बनवाया जाएगा। हालांकि ठेकेदार ने भवन से कुछ दूरी पर काम जारी रखा। वहीं नाला खुदाई से सड़क पर मिट्टी पड़ने से सड़क बंद हो गई। सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्टेशन जाने वालों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कार्य होने का कोई संकेतक न लगा होने के कारण वाहन अंदर तक पहुंच गए। कार्यस्थल से वापस होने के दौरान पूरे दिन जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed