फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shooting: Aligarh wins the championship

निशानेबाजी : अलीगढ़ का चैंपियनशिप पर कब्जा

Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shooting: Aligarh wins the championship
फोटो-2 पुरस्कृत कैडेट्स के साथ मौजूद एनसीसी के अधिकारी। स्रोत: एनसीसी
फर्रुखाबाद। एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी)-2026 में अलीगढ़ ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 ग्रुपों के 110 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एयर पिस्टल, एयर राइफल और .22 राइफल स्पर्धाओं में कैडेट्स ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। जूनियर एवं सीनियर डिवीजन बॉयज वर्ग में अलीगढ़ ग्रुप के कैडेट आयुष त्रिपाठी ने 182 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। गाजियाबाद ग्रुप के कैडेट उत्कर्ष मलिक ने 180 अंक के साथ रजत तथा कैडेट बादल ने 178 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा में गाजियाबाद ग्रुप के उत्कर्ष मलिक, बादल, सत्येंद्र, कनिष्क त्यागी और अग्निवेश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लखनऊ ग्रुप की टीम उपविजेता रही। गर्ल्स वर्ग में अलीगढ़ ग्रुप की कैडेट सरिता ने 187 अंक के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। ओवरऑल टीम स्पर्धा में सरिता, ज्योत्सना, सोनम, गुड़िया और कात्यानी की टीम ने 1601 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी भी जीत ली।
विज्ञापन

एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में भी अलीगढ़ ग्रुप के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। गर्ल्स एयर राइफल वर्ग में सानिया ने स्वर्ण और प्रियांशी ने रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (वीएसएम) ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए। इस अवसर पर 12 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एएस मलिक, डिप्टी कमांडेंट कर्नल विनीत त्यागी, कर्नल अमित गनेश, कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़, कैप्टन गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, गिरिराज किशोर, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed