{"_id":"63f9033b2ac77f23c904ac7c","slug":"shivling-claims-to-be-found-in-foundation-digging-work-stopped-farrukhabad-news-c-12-1-95400-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नींव खोदाई में शिवलिंग निकलने का दावा, काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नींव खोदाई में शिवलिंग निकलने का दावा, काम रुका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा परिसर में शिव मंदिर के सामने सेल्फी प्वाइंट निर्माण की नींव खोदाई के दौरान शुक्रवार को दुकानदारों ने शिवलिंग निकलने का दावा किया। हिंदू महासभा के नेताओं ने काम रुकवा दिया। दुकानदार शिवलिंग स्थापित करने पर अड़ गए। ईओ ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।
नगर पालिका परिषद की ओर से शिव मंदिर के सामने सेल्फी प्वाइंट बनवा रहा है। ठेकेदार ने शुक्रवार नींव खोदाई करवाई। उस वक्त तक सब कुछ ठीकठाक रहा। शनिवार नींव भरने का काम शुरू होना था। तड़के ही आसपास ठेली लगाने वाले दुकानदारों ने नींव में शिवलिंग निकलने की बात शुरू कर दी।
मजदूर काम करने पहुंचे, तो उन्होंने विरोध कर दिया। सूचना पर हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र की अगुवाई में क्रांति पाठक, अजय कुमार, धीरज आदि नेता भी पहुंच गए। उन्होंने जानकारी हासिल की। हिंदूवादी नेताओं ने शिवलिंग मंदिर के अंदर रखवा दिया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने ईओ रविंद्र कुमार से बातचीत की। विमलेश ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट का चबूतरा काफी चौड़ा बन रहा है। यह ठीक नहीं है। उस पर अराजकतत्वों का जमावड़ा होगा। वे सुंदरीकरण के काम का विरोध नहीं कर रहे हैं।
कहीं अच्छे काम का दुरुपयोग न होने लगे। इसका भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। ईओ ने ठेकेदार से फिलहाल काम रोकने के निर्देश दिए। ईओ ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विमलेश मिश्रा ने कहा कि मंदिर परिसर का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।