{"_id":"600d71ee8ebc3e2c542f1529","slug":"shiva-becomes-president-of-bibganj-youth-trade-board-farrukhabad-news-knp6078332116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीगंज युवा व्यापार मंडल के शिव बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीगंज युवा व्यापार मंडल के शिव बने अध्यक्ष
विज्ञापन
युवा व्यापार मंडल बीबीगंज में नवनियुक्त पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
शिव बने बीबीगंज युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
फर्रुखाबाद। युवा व्यापार मंडल ने बीबीगंज की कार्यकारिणी का गठन कर दिया। इसमें शिव अग्रवाल को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। व्यापारियों का शोषण न होने देने का संकल्प लिया गया।
मऊदरवाजा के पास एक धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बीबीगंज बाजार कार्यकारिणी का गठन कर दिया। शिव अग्रवाल अध्यक्ष, राहुल अग्रवाल महामंत्री, रंजीत शर्मा कोषाध्यक्ष और मोहन शुक्ला को मीडिया का प्रभार सौंपा गया।
सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष शिव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह भरपूर पालन करने की कोशिश करेंगे। व्यापारी हित में हर वक्त तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापार मंडल हर वक्त व्यापारियों के साथ है। किसी भी प्रकार का व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर राकेश कुमार अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, विकास शाक्य आदि थे।