{"_id":"6470f90ba3cac4cf4209c856","slug":"shikshamitra-hanged-himself-to-death-farrukhabad-news-c-12-1-255248-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिक्षामित्र ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिक्षामित्र ने फंदे से लटककर जान दी
Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी शिक्षामित्र ने खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही मातम पसर गया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
गांव लखरौआ निवासी अजीत सोलंकी (45) प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद में शिक्षामित्र थे। गांव के बाहर कश्मीर सिंह यादव के खेत में खड़े बकैना के पेड़ पर रस्सी के फंदे अजीत का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटकते देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी शीला सोलंकी व मां कृष्णा देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। पिता कमलनारायण की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। अजीत सोलंकी के चार बच्चों में पुत्र लकी(17), लव(10), पुत्रियां मुस्कान व पलक हैं। इनमें पुत्री मुस्कान की शादी हो चुकी है। पुत्र लव ने बताया पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। अजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए।