{"_id":"6920b69612468a0108032306","slug":"shamsabad-defeated-fatehgarh-xi-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133063-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शमसाबाद ने फतेहगढ़ इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शमसाबाद ने फतेहगढ़ इलेवन को हराया
Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-2 स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में शाट मारता खिलाड़ी। संवाद
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे एफसीएल टूर्नामेंट में शुक्रवार को शमसाबाद व फतेहगढ़ इलेवन के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शमसाबाद इलेवन ने फतेहगढ़ इलेवन को 31 रनों से पराजित किया।
चंद्रशेखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फतेहगढ़ इलेवन टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शमसाबाद इलेवन बैटिंग करने उतरी, लेकिन उसके शुरू के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। एक समय 17 रनों पर ही तीन विकेट गिर गए थे। शिवम राजपूत ने आकर पारी को संभाला।
टीम 20वें ओवर में ही महज 104 रन बनाकर अ़ॉलआउट हो गई। शिवम ने सर्वाधिक 34 और आयुष ने 11 रन बनाए। नितिन कुमार ने चार, प्रांशु राजपूत व उवैद ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ इलेवन की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई। एक-एक रन के लिए उसके बल्लेबाज जद्दोजहद कर रहे थे। शमसाबाद इलेवन के गेंदबाजों के आगे फतेहगढ़ इलेवन की पूरी टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई। नैतिक दुबे ने 19, देवांश मिश्रा ने आठ रन बनाए। चंद्रशेखर ने चार, अब्दुल्ला ने दो विकेट लिए।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने चंद्रशेखर को मैन आफ द मैच की ट्रॉफी भेंट की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व धीरेंद्र कुमार ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व डॉ. अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।