फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shah will campaign in Kanpur tips

अमित शाह कानपुर में देंगे चुनावी टिप्स

Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shah will campaign in Kanpur tips
बैठक में रणनीति बनाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी की जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 जून को कानपुर में पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


सोमवार को नाला मछरट्टा स्थित प्रांशुदत्त द्विवेदी के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 24 से 30 मई तक 112 सेक्टर की बैठक होगी और 25 से 30 मई तक बचे 111 गांवों में ग्राम उदय भारत उदय कार्यक्रम के तहत पुन: गांवों में जाया जाएगा। 26 से 31 मई तक सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में मोदी सरकार के दो वर्ष होने पर हर ब्लाक में बैठक होगी। इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 4 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर में हर जिले के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी टिप्स देंगे। भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। इस अवसर पर शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ. भूदेव राजपूत, राजीव सिंह, प्रबल त्रिपाठी, कुलदीप दुबे, हिमांशु गुप्ता, नागेंद्र राठौर, शैलेंद्र राठौर, रामवीर शुक्ल, विमल कटियार, प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed