फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SGST raids the warehouse and house of National Vice President of SP Youth Brigade

Farrukhabad News: सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोदाम व घर में एसजीएसटी का छापा

Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
SGST raids the warehouse and house of National Vice President of SP Youth Brigade
फर्रुखाबाद। आतिशबाजी के थोक कारोबारी सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह के गोदाम और आवास पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीम ने छापा मारा। देर रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे। उन्हें भारी मात्रा में बिना जीएसटी भुगतान वाली गड़बड़ी मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसजीएसटी इटावा के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी शैलेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में टीम ने सपा नेता तोषित प्रीत सिंह की बघार स्थित गोदाम पर छापा मारा। मुख्य गेट पर तैनात गार्ड को भनक लगते ही गोदाम बंद कर दिए गए। काफी प्रयास के बाद कर्मियों ने चाबियां नहीं दीं। अधिकारियों की एक टीम लालसराय स्थित तोषित प्रीत के आवास पर पहुंची। मकान में घुसते ही तीन युवक बैठे मिले। टीम को देख युवक बाहर निकले और सब्जी की दुकान पर बैठ गए।
विज्ञापन

टीम को कर्मचारी होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने तीनों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद एक युवक को छोड़ दिया गया। परिजनों से तोषित प्रीत को बुलाने की बात कही, तो उन्होंने बाहर होने की बात कही। अधिकारियों ने काउंटरों में मिले कुछ कागजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक गोदाम की चाबी नहीं मिली, तो उन्होंने गोदाम सील करने की धमकी दी। इस पर देर शाम सरदार तोषित प्रीत सिंह गोदाम पहुंचे और ताले खोल दिए। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। देर रात तक अधिकारी माल और बिलों का मिलान करते रहे।
अधिकारियों को शक है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में बिना जीएसटी के माल मंगवाकर खपत की जा रही है। माल और बिलों के मिलान के बाद अघोषित माल की कीमत पता चल सकेगी। अधिकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ बताने की बात कह रहे हैं।
टीम में इटावा की असिस्टेंट कमिश्नर सुषमा उपाध्याय, जिले के असिस्टेंट कमिश्नर रामनरेश, सीटीओ अरविंद यादव, अभिषेक मिश्र, बन्ने सिंह, अनीश अरोड़ा आदि शामिल हैं।


साफ सुथरा करते काम, परेशान कर रहे अफसर: तोषित
आतिशबाजी विक्रेता सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बताया कि वह कोई गड़बड़ काम नहीं करते। सब कुछ एक नंबर में काम होता है। उन्हें बेफिजूल परेशान किया जा रहा है। वह जरूरी काम से बाहर गए थे। अधिकारी गोदाम सील करने की धमकी दे रहे थे। लिहाजा उन्हें लौटना पड़ा। अधिकारी गोदाम की जांच कर रहे हैं। उनके चाचा के यहां भी अधिकारी पहुंच गए थे। जबकि उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed