फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sex racket

सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, 3 युवक पकड़े

Sun, 16 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
sex racket
फर्रुखाबाद। एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने यहां एक महिला व तीन युवकों को हिरासत में लिया। छापे के दौरान परिवार की महिलाओं से काफी विवाद हुआ। पुलिस सेक्स रैकेट से इनकार किया है हालांकि हिरासत में लिए युवकों पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट स्थित चमचा वाली गली के एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को यहां 3 युवक मिले। साथ ही कुछ युवतियां तथा कन्नौज जिले के गुरसहायगंज की एक महिला मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने अपनी रिश्तेदारी बताई। हालांकि युवकों से संबंध के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई। चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने बताया कि जांच में सेक्स रैकेट की बात सामने नहीं आई है। मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी थी।
विज्ञापन

जो युवक हिरासत में लिए गए हैं, उन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों ने बताया कि जिस घर पर गलत कृत्यों की सूचना दी गई थी, वह घर कई सालों से बदनाम बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने घर में घुसते युवकों और युवतियों का वीडियो भी बनाया था। यह बात पुलिस को बताई भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed