फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sewer line will start from Fatehgarh, one lakh people will get convenience

Farrukhabad News: फतेहगढ़ से शुरू होगी सीवर लाइन, एक लाख लोगों को होगी सहूलियत

Sun, 12 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will start from Fatehgarh, one lakh people will get convenience
फर्रुखाबाद। अमृत योजना 2.0 के तहत 659 करोड़ रुपये की सीवर लाइन योजना में सबसे पहले फतेहगढ़ के एक लाख लोगों को सहूलियत मिलेगी। नगर विकास विभाग ने फतेहगढ़ के प्रथम चरण को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

गलियों व सड़कों पर सीवर की बदबू से निजात मिलेगी। यही नहीं एसटीपी से सौ फीसदी शोधित होकर सीवेज गंगा में जाएगा।
फतेहगढ़, आवास विकास और फर्रुखाबाद तीन चरणों की सीवर लाइन योजना में 70 किमी लाइनें डाली जानी हैं। सबसे पहले सीवर लाइन का लाभ फतेहगढ़ नगर में रह रही करीब एक लाख की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन


फिलहाल यहां से गुजर रही गंगा के जल को निर्मल बनाए रखने की मंशा से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया गया है। मगर नालों में पॉलिथीन और अन्य गंदगी के चलते एसटीपी चेंबरों से नालों के पूरे पानी की निकासी संभव नहीं हो रही। लिहाजा भारी मात्रा में अक्सर पानी सीधे गंगा में जा रहा है। इससे अभी गंगा में गंदगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में फतेहगढ़ को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद साफ हो गया कि सबसे पहले गलियों में हो रही सीवेज बदबू से निजात मिल जाएगी। यही नहीं नालों में सीवेज पानी का बहाव भी बंद हो जाएगा। इसका सीधा फायदा जनता को होगा।

1990 में पूर्व ऊर्जा मंत्री ने रखा था प्रस्ताव

नगर पालिका क्षेत्र में साढ़े तीन दशक पहले पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने सीवर लाइन डलवाने का सपना देखा था। उनके पुत्र सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि पिता ने सन 1990 में शहर में सीवर लाइन डलवाने का प्रस्ताव रखा था। मगर किन्हीं कारण से पूरा नहीं हो सका। अब साढ़े तीन दशक पुराना सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed