फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven-year record broken; 32-degree temperature robs people of sleep.

Farrukhabad News: सात साल का टूटा रिकॉर्ड, 32 डिग्री तापमान ने छीनी रात की नींद

Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven-year record broken; 32-degree temperature robs people of sleep.
फर्रुखाबाद। जून के अंतिम सप्ताह में भी मानसून की बेरुखी और भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। 27 जून को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सात वर्षों में इस तिथि की रात व दिन सबसे अधिक गर्म रहा है। इससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। कूलर में भी पसीना नहीं सूख रहा है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री पेड़ों की छांव में बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान लगातार 41 डिग्री और न्यूनतम 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम में नमी बढ़ने से उमस और अधिक परेशान कर रही है। लोहिया अस्पताल की डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि रात का तापमान बढ़ने से हवा में नमी और उमस बढ़ जाती है। शरीर का पसीना सूखता नहीं है। इससे रात में भी चैन नहीं मिलता। इसके अलावा, लगातार गर्म रातें रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा, नींद में कमी और त्वचा संबंधी रोग बढ़ने की आशंका होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान अधिक होने से गहरी नींद नहीं आती। इससे थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ता है। उधर, गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे नलकूप की हौद में नहाते दिखे। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को सता रही है। मानसून की देरी के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं गन्ने की फसल को भी पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कृषि अधिकारी डाॅ. महेंद्र कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि धान की नर्सरी और गन्ने की फसल में नमी बनाए रखने के लिए शाम को हल्की सिंचाई करें। खेतों में जल संरक्षण के उपाय अपनाएं और मानसून आने तक रोपाई से बचें। बारिश शुरू होते ही वैज्ञानिक विधि से रोपाई कर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है और अगले तीन से चार दिनों में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
27 जून को सात वर्षों का तापमान

वर्ष
अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)

2020
36
28
2021
35
27
2022
37
29
2023
34
27
2024
34
28
2025
36
28
2026
41
32

नोट: वर्ष 2026 में 27 जून का अधिकतम तापमान पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed