{"_id":"6679ccc0b22acc79760d8464","slug":"seven-poles-broken-in-storm-electricity-cut-off-in-32-villages-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112730-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी-पानी में सात पोल टूटे, 32 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी-पानी में सात पोल टूटे, 32 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंधी-पानी से दोपहर बाद ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर 33 केवी उपकेंद्र नाहरैया के बिजली के सात पोल टूट गए। इससे 32 गांवों की बिजली गुल हो गई। अधिकारी देर रात तक पोल ठीक कर बिजली चालू किए जाने की बात कह रहे हैं।
नाहरैया उपकेंद्र से नौ फीडर चलते हैं। इससे करीब 32 गांवों के लगभग 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर करीब 1:55 बजे आई आंधी और पानी से मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर पेड़ की डालों के 33 हजार केवी लाइन पर गिरने के चलते लाइनों के साथ ही सात बिजली के पोल टूट गए।
इससे नाहरैया उपकेंद्र बंद कर दिया गया। गनीमत रही कि जब पोल टूटे तो मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर आवागमन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर गिरे पोलों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालक तो जैसे-तैसे खेतों से होकर निकल गए, लेकिन चौपहिया वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। पोल टूटे होने की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों व लाइनमैनों को मौके पर भेजा। लाइनमैनों ने पोलों व लाइन को ठीक करना शुरू कर दिया है।
एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी-पानी से सात पोल टूटे हैं। मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। देर रात तक पोल ठीक कर आपूर्ति चालू करवा दी जाएगी।