{"_id":"610834378ebc3e840e0e7953","slug":"seven-including-the-general-secretary-of-the-bar-have-been-booked-for-fraud-farrukhabad-news-knp6439506152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार के महासचिव सहित सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार के महासचिव सहित सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान का फर्जी बैनामा कराने के मामले में सीओ सिटी के आदेश पर बार एसोसिएशन के महासचिव सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने सीओ सिटी नितेश सिंह के आदेश पर मोहल्ले की ही रानी देवी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नीलम गुप्ता व कैंट निवासी बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव व जिला जेल चौराहा निवासी वकील गुरुवचन सिंह यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज से मकान का बैनामा कराया है। उधर, बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के संबंध में जानकारी मिली है। सीओ सिटी नितेश सिंह से इस संबंध में वार्ता की है। उन्होंने कुछ हल निकालने का भरोसा दिया है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन बार एसोसिएशन के महासचिव का नाम उसमें कैसे आ गया, इसके बारे में कुछ पता नहीं है।