फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven implicated in raping, assaulting a woman and making obscene video viral

Farrukhabad News: महिला से दुष्कर्म, मारपीट व अश्लील वीडियो वायरल करने में सात फंसे

Tue, 19 Sep 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven implicated in raping, assaulting a woman and making obscene video viral
फर्रुखाबाद। शहर की एक महिला ने छह नामजद समेत सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला को कई स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया। उसने देह व्यापार कराने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बूरा वाली गली निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला, बाग कूंचा के सुशील मिश्रा, गंगानगर के सनी दुबे व मनी दुबे, भोलेपुर की एक महिला के अलावा सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि कृष्ण कुमार ने 2021 में तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथी सुशील मिश्रा ने भी दुष्कर्म किया। उसे गायब करने की धमकी दी। इसकी शिकायतों की जांच नहीं की गई। बाद में नखास चौकी प्रभारी ने बदनामी का भय दिखाकर कागज पर लिखवाकर सनी दुबे के साथ रहने को मजबूर कर दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने कई स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर उसके नाजुक अंगों को जलाया। मारपीट में उसके शरीर में काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म की घटना संदिग्ध हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed