फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven houses washed away by Ganga's erosion; other homes at risk

Farrukhabad News: गंगा के कटान से सात मकान बहे, कुछ अन्य घरों पर खतरा

Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Seven houses washed away by Ganga's erosion; other homes at risk
फोटो-29 गांव समैचीपुर चितार में कटान करती गंगा। संवाद
- कुछ ग्रामीणों के मकान कटान की जद में होने से दहशत
विज्ञापन

- ग्रामीण मकान तोड़कर ईंटों को सुरक्षित करने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद भी कटान नहीं थम रहा है। इसके चलते गांव समैचीपुर चितार में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक सात ग्रामीणों के मकान गंगा में समा गए। इससे वह बेघर हो गए। अन्य मकान कटान की जद में होने से ग्रामीण अपने मकान तोड़कर ईंटें सुरक्षित करने में जुटे हैं।
क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार में गंगा का कटान तेज होने से बुधवार दोपहर तक सात मकान नदी में समा गए। इनमें बागीर, लालमिया, फराज, शमीन मोहम्मद और सर्वेश के मकान शामिल हैं। कटान से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सूचना पर राजस्व निरीक्षक कुतुबुद्दीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नन्हीं बेगम, तहसीन और जैद मोहम्मद सहित कई ग्रामीणों के मकान भी कटान की जद में हैं। मकानों पर खतरा देखते हुए गांव के लोग अपने पक्के घरों को तोड़कर ईंटें निकाल रहे हैं। बाढ़ के दौरान भी कई ग्रामीणों के मकान में कटकर गंगा में समा गए थे। बेघर होने से लोग इधर-उधर झोपड़ी डालकर रहने को मजबूर हैं। राजस्व निरीक्षक कुतुबुद्दीन ने ग्रामीणों से मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed