फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seeing the noose of the swing stuck around her son's neck, the mother jumped into the flood water

Farrukhabad News: बेटे के गले में झूले का फंदा फंसा देख मां ने बाढ़ के पानी में लगाई छलांग

Sun, 31 Aug 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seeing the noose of the swing stuck around her son's neck, the mother jumped into the flood water
शमसाबाद। थानाक्षेत्र के गांव पाती नगला में शनिवार को बरामदे में झूला झूल रहे पुत्र के गले में फंदा लगा देख महिला ने बाढ़ के गहरे पानी में छलांग लगा दी। यह देख ग्रामीणों ने महिला को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने महिला और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन








पाती नगला निवासी मुनेश सिंह का पुत्र सचिन (8) कक्षा चार में पढ़ता है। सचिन बरामदे में झूला झूल रहा था। इस दौरान झूला की रस्सी का फंदा उसके गले में फंस गया जिससे वह बेहोश हो गया। मां सरला देवी पुत्र को मरा समझ आपा खो बैठी। उसने घर के पास ही बाढ़ के गहरे पानी में छलांग लगा दी। यह देख ग्रामीणों ने सरला को बाहर निकाला। सरला ने घटना बताई तो ग्रामीण उसके घर पहुंचे और फंदे से सचिन को निकाला।
विज्ञापन


प्रधान देवेंद्र यादव ने बताया कि सचिन के फंदा पड़ने से वह बेहोश हो गया था। सरला देवी ने समझा की पुत्र की मौत हो गई तो वह गंगा नदी में कूद गईं। फिलहाल मां-बेटे की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed