फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   See the work done in the field of CHC in ACMO

फील्ड का काम सीएचसी में करते देख एसीएमओ नाराज

Fri, 26 Jul 2019 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
See the work done in the field of CHC in ACMO
ीएचसी में आरबीएस के कक्ष में नाराजगी जताते एसीएमओ। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज सीएचसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में स्वास्थ्य कर्मी को फील्ड का काम करते देख एसीएमओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर फ़ोटो अपलोड की या नहीं, इस पर डॉ. अनुपम राजपूत ने लोड की हुई फोटो दिखाई। सीएचसी में डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि यह समस्या सभी अधिकारियों के संज्ञान में है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने एनसीडी कक्ष को देखा। वहां मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी से पूछा अब तक कितने मरीजों की सुगर व ब्लड प्रेशर चेक किया गया। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि दस मरीजों का चेक किया गया है। यहां उन्होंने विशेष दिशा निर्देश दिए और आगे बढ़ गए। इसके बाद आरबीएस के कक्ष में पहुंचे। यहां डॉ. रेशू सिंह, डॉ. अनुपम व ऑप्टोमिस्ट गौरव मिश्रा लिखापढ़ी करते मिले।
विज्ञापन

कहा कि इस पर सरकार का विशेष ध्यान है। इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए मोबाइल एप भी जारी किया गया है। इससे सही ढंग से बच्चों को लाभ मिल सके। अब कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। पूछा गया कि कितने बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉ. अनुपम ने बताया कि जिजपुरा के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का परीक्षण किया गया। स्कूल में पंजीकृत 72 बच्चों में 42 का परीक्षण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 92 में 63 बच्चों का परीक्षण किया गया। मोबाइल एप पर फोटो भी लोड कर दिए गए हैं। यहां लिखापढ़ी करते देख एसीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि फील्ड का काम वहीं करने का प्रावधान है। फेमिली प्लानिंग व टीकाकरण कक्ष में आने वाले मरीजों का विवरण नोट करने को कहा। इसके अलावा एएनएम के कार्यों के बारे में पूछताछ की।

दवा वितरण कक्ष में मरीजों को दिए जाने वाले पर्चे पर आयुष्मान भारत योजना के प्रचार के लिए प्रिंट कराने को कहा। सीएचसी में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर बताया कि यहां और डॉक्टर तैनात करने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान होगा। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed