{"_id":"691cc59897ff46ae6207651a","slug":"secretary-suspended-for-embezzlement-of-rs-15-lakh-no-action-taken-against-two-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-132929-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 15 लाख के गबन में सचिव निलंबित, दो पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 15 लाख के गबन में सचिव निलंबित, दो पर कार्रवाई नहीं
Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज की ग्राम पंचायत बिल्हा के विकास कार्यों में 15 लाख का गबन करने के मामले में एक सचिव को निलंबित कर दिया गया। जबकि दो सचिवों पर डीएम के आदेश के 14 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि की शिकायत पर ग्राम पंचायत बिल्हा के विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने कमेटी से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के खिलाफ प्रधान ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर डीएम ने दोबारा जांच कराई थी। इसमें मनरेगा से करीब 10 लाख 65 हजार 960 रुपये और वित्त आयोग में चार लाख 42 हजार 268 रुपये का दुरुपयोग पाया गया।
इस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कुल 15 लाख आठ हजार 228 रुपये के गबन में दोषी प्रधान अरविंद कुमार को बर्खास्त कर तीनों सचिवों को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी मुनीश कुमार व कमल कुमार के खिलाफ डीएम के आदेश के 14 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया के ग्राम विकास अधिकारी कमल कुमार न्यायालय चले गए थे। न्यायालय के आदेश का अवलोकन किया जा रहा है। ग्राम निधि खाते से गबन के मामले में दोनों के खिलाफ एक-दो दिन में कार्रवाई की जाएगी।