फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Secretary of the suspension , termination Kotedar

सचिव का निलंबन, कोटेदार बर्खास्त

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Secretary of the suspension , termination Kotedar
डीएम ने कायमगंज में आयोजित तहसील दिवस में जिले के अधिकारियाें के साथ फ
विज्ञापन
रियादें सुनीं। मुडौल गांव की बार-बार शिकायत आने पर उन्होंने डीपीआरओ को सेक्रेटरी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। खलवारा गांव के कोटेदार के जांच टीम से अभद्रता करने पर मेरापुर थानाध्यक्ष को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर तहसील में 70 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अमृतपुर तहसील में 6 फरियादी ही पहुंचे।

खलवारा गांव के सुरेश चंद्र यादव, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, उदयवीर सिंह आदि ने जिलाधिकारी एनकेएस चौहान से कोटेदार मुकेश यादव की शिकायत की। आरोप लगाया कि वे राशन की कालाबाजारी करते हैं। इस पर  डीएम ने डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, डीपीओ राजेश वर्मा और तीन लेखपालों की टीम बनाकर जांच के लिए भेजा। जांच टीम ने लौटकर कोटेदार के अभद्रता करने की जानकारी दी।

इस पर डीएम ने मेरापुर थानाध्यक्ष को कोटेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और उसे बर्खास्त कर दिया। मुडौल गांव के शैलेंद्र कुमार, आलोक कुमार, प्रेमराज, दयानंद, श्याम सिंह आदि ने  प्रधान रंजना तिवारी और सेक्रेटरी के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया।  डीएम ने सेक्रेटरी को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्रधान रंजना तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता उनसे रंजिश मानते हैं।

आए दिन परिजनों को धमकियां देते हैं।  डीएम ने प्रधान को मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल कोरी ने रूटौल गांव में लंबे अरसे  से सफाई न होने की शिकायत की। इस पर पर डीएम ने सेक्रेटरी को तलब किया। भागीपुर उमराह निवासी इनाम सिंह की बेवा पत्नी रजोलवती ने बताया कि उनकी जमीन पर देवर ने कब्जा कर लिया है।  डीएम ने लेखपाल को कब्जा पीड़ित को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। कसबे के सतीश और राकेश राजपूत ने  नगरपालिका की सड़क पर दरवाजा लगाए जाने की शिकायत की।

डीएम के  ईओ पीके श्रीवास्तव को अवैध निर्माण तुड़वाने के लिए कहा। नगर के मोहल्ला लोहाई निवासी शिब्बनलाल गुप्ता ने चिलौली स्थित भूमि पर  कब्जा किए जाने की शिकायत की। डीएम ने कोतवाल को विवादित भूमि को 145 के तहत कुर्क करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ लोहिया ग्रामों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकास कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीनरायन शुक्ला, सीएमओ डा. राकेश कुमार, पीडी आरके विश्वकर्मा, डीएफओ, बीएसए योगराज सिंह, बीडीओ विमला देवी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में 70 फरियादी पहुंचे। इनमें से पांच के प्रार्थनापत्राें का निस्तारण हुआ।

तहसीलदार न्यायिक आरपी चौधरी व तहसीलदार संजीव ओझा ने समस्याएं सुनीं। यहां लाल दरवाजा क ी स्नेहलता ने बताया कि बाग लकूला की जमीन पर कब्जा है। कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नौलखा के अच्छे खां ने बिजली बिल न मिलने, मुडगांव के रामदास ने तालाब पर कब्जे की शिकायत की। यहां नायब तहसीलदार चूड़ामणि,रवींद्र कुमार, नसीम जाबरी मौजूद रहे।

अमृतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में 6 प्रार्थनापत्र आए। करनपुर दत्त के वीरेंद्र ने पेड़ कटवाने की अनुमति मांगी। हरिहरपुर के शिवनरायन ने  बाढ़ से कटे रोड की मरम्मत व बमियारा के छविनाथ ने चकरोड पैमाइश की शिकायत की। यहां तहसीलदार विनोद जोशी, सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, प्रदीप चतुर्वेदी व  शिवमंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed