फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seal three of Rajepur, one km area of Sheikhpur

राजेपुर का तीन व शेखपुर का एक किलोमीटर क्षेत्र सील

Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Seal three of Rajepur, one km area of Sheikhpur
कमालगंज में बने सामुदायिक रसोई घर में खाद्य तेल की गुणवत्ता देखते अपर श्रम आयुक्त व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर का तीन, शेखपुर का एक किमी क्षेत्र सील
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एक ही गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव निकलने से हॉटस्पाट बने कस्बे के निकटवर्ती गांव राजेपुर सरायमेंदा के तीन किलोमीटर क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव वाले शेखपुर रुस्तमपुर गांव का एक किलोमीटर क्षेत्र सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी व अपर श्रमायुक्त फैसल आफताब ने बुधवार को दोनों गांव का निरीक्षण किया।
एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार, बीडीओ राजेश बघेल के साथ राजेपुर सरायमेंदा गांव से पहले स्थित मजार के पास बने बैरियर पर अपर श्रमायुक्त पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व ग्राम प्रधान रिहाना बेगम के पति मो. नफीस से जानकारी ली। कहा कि राजेपुर में तीन संक्रमित हैं।
विज्ञापन

इसलिए सैटेलाइट से प्राप्त नक्शेे के आधार पर तीन किलोमीटर का क्षेत्र सील किया जाए। उन्होंने मुख्य बैरियर दिनारपुर की रेलवे क्रासिंग के पास बनाने के निर्देश दिए। प्रधान के पति ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, कब्रिस्तान के पास व अब्दुल अमीद मदरसे के पास ईंट से दीवार बनाकर सीमा सील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि तीन किलोमीटर से सीमा सील होगी। बाहर से आए लोगों का डोर-टू-डोर सर्वे कराने के निर्देश दिए। प्रधान के पति ने गांव में पुलिस बल बढ़ाने की बात कही। शेखपुर रुस्तमपुर गांव में पहुंचे अपर श्रमायुक्त के निर्देश पर एक किलोमीटर सीमा में आ रही शेखपुर की रेलवे क्रासिंग संख्या-138 पर बैरियर बना दिया गया।
गुमटी पर फोर्स तैनात कर दी गई। सब्जी, फल व किराने के सामान की होम डिलीवरी के लिए प्रधान व सचिव को फेरी वालों के लिए पास बनाने के निर्देश दिए। इमामबाड़े से दरगाह के पीछे तक कि गलियों को बल्ली व पाइप से बंद कर दिया गया।
एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों के खांसी, बुखार, जुखाम आदि का विवरण संकलित करना शुरू कर दिया। प्रधान बेबी शबीना के पति इसरार अहमद ने कहा कि मंगलवार को 40 लोग होम क्वारंटीन थे। इसमें मुंबई, जयपुर व दिल्ली से आए लोग शामिल हैं। बुधवार सुबह सात लोग और आ गए।
सामुदायिक रसोई में रिफाइंड का प्रयोग न करें
नगर पंचायत कार्यालय में चल रही सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण अपर श्रमायुक्त ने किया। सब्जी के लिए रिफाइंड तेल की कट्टी रखी देख उन्होंने सरसों के तेल का प्रयोग करने को कहा। कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने से पहले उन्होंने अपने जूते उतारे और दूसरों के जूते चप्पल भी उतरवाए।
संक्रमितों के परिजनों को तीन बार में ले गई एंबुलेंस
कमालगंज। मुंबई से टेंपों से राजेपुर सरायमेंदा गांव में आए तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम दोनों परिवारों के पांच-पांच सदस्यों को एंबुलेंस से तीन बार में मिशन अस्पताल ले गई।

संक्रमित के घर तक नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड
शेखपुर रुस्तमपुर गांव में कोरोना संक्रमित युवक के मकान वाली गली में बुधवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। कर्मचारियों ने युवक के मकान सहित पूरी गली को सैनिटाइज किया। वहीं राजेपुर सरायमेंदा गांव में फायर ब्रिगेड गली के अंदर नहीं जा पाई। इससे वह लौट गई। बाद में प्रधान की ओर से सफाईकर्मी ने गली को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed