फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM supervision ward boy was absent

एसडीएम को निरीक्षण में वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिला

Thu, 18 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
SDM supervision ward boy was absent

अमृतपुर। एसडीएम हवलदार सिंह ने बुधवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में वार्ड ब्वाय दिलीप कुमार अनुपस्थित मिला। इसका छुट्टी संबंधी प्रार्थना पत्र रखा था, लेकिन वह रजिस्टर पर अंकित नहीं था, एसडीएम ने उसे अनुपस्थित कर दिया।

विज्ञापन


शौचालय गंदा और अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देख एसडीएम ने सफाई कर्मी सुनीता देवी को फटकार लगाई। फार्मेसिस्ट बचऊलाल ने एसडीएम को बताया कि रोजाना 40 मरीज आते हैं, लेकिन एसडीएम को रिकार्ड में मरीजों की संख्या कम मिली। फार्मेसिस्ट अस्पताल में दवा की कमी व उपलब्धता के संबंध में एसडीएम को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। अस्पताल में डाक्टर की तैनाती न होने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि डाक्टर की तैनाती किए जाने के लिए विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद एसडीएम ने बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां संविदा कर्मी प्रमोद कुमार से बीएसएनएल की सेवा बाधित होने के संबंध में पूछा तो वह जानकारी नहीं दे सके। इस कारण एसडीएम ने मोबाइल से एसडीओ से बात की तो एसडीओ ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसडीएम ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाएं गड़बड़ होने के कारण तहसील में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed