{"_id":"65c3d7a842590e8ea204faa6","slug":"sdm-caught-maurang-loaded-overloaded-dumper-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108054-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसडीएम ने पकड़ा मौरंग लदा ओवरलोड डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसडीएम ने पकड़ा मौरंग लदा ओवरलोड डंपर
विज्ञापन
कायमगंज। पुल गालिब तिराहे के पास उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने मौरंग लदा ओवरलोड डंपर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पर्याप्त कागजात उपलब्ध न होने पर डंपर सीज कर दिया गया।
एसडीएम यदवंश कुमार बुधवार दोपहर पुल गालिब तिराहे के पास से गुजर रहे थे। वहां से एक डंपर निकलते हुए देखा। डंपर रोककर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया मौरंग लदी है। खनन व अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा तो चालक पर्याप्त कागजात नहीं दिखा सका। एसडीएम ने डंपर मंडी चौकी में खड़ा कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर सीज कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि कुछ लोग अवैध तरीके से मौरंग आदि भरकर ले आते हैं और बिल्डिंग मेटेरियल की दुकानों पर बेचकर चले जाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। डंपर पर नंबर भी नहीं लिखे हैं। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच के लिए खनन अधिकारी व एआरटीओ को सूचना दे दी गई है। मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है, जिसे सीज कर दिया गया है।