फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM and CO saw the security arrangements in the firecracker market

Farrukhabad News: एसडीएम व सीओ ने पटाखा बाजार में देखे सुरक्षा के इंतजाम

Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO saw the security arrangements in the firecracker market
कायमगंज। एसडीएम यदुवंश कुमार व सीओ सोहराब आलम ने फोर्स के साथ एसएनएम ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। कई दुकानों पर बालू व ड्रम में पानी भरा नहीं मिला। इस पर उन्होंने लाइसेंस निरस्त कराने की चेतावनी दी। बाजार में बिना लाइसेंस की छह अतिरिक्त दुकानों को दो घंटे की मोहलत देकर हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कायमगंज में दिवाली पर धमाका के लिए एसएनएम ग्राउंड में पुलिस व प्रशासन ने 50 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए हैं। दोपहर दो बजे एसडीएम व सीओ पटाखा बाजार पहुंचे। कई दुकानों पर जाकर सुरक्षा के इंतजाम देखे। कई दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बाल्टी में बालू और ड्रम में पानी न रखा मिलने पर नाराजगी जताई। बाजार में 50 की जगह 56 दुकानें खुली मिलीं। उन्होंने अतिरिक्त दुकानें न हटने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया कि कायमगंज में 50 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। कंपिल में केएसआर इंटर काॅलेज में 14, शमसाबाद रामलीला ग्राउंड में 37, रामलीला मैदान नबाबगंज में 17, मंझना में छह, अचरा खलवारा में छह लाइसेंस दिए गए। कुल 130 लाइसेंस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed