फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scuffle with JE who went to cut electricity connection, workers beaten up

Farrukhabad News: बिजली कनेक्शन काटने गए जेई से हाथापाई, कर्मियों को पीटा

Fri, 14 Jun 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with JE who went to cut electricity connection, workers beaten up
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के बकायेदार के यहां कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला बोल दिया गया। जेई के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। जेई की तहरीर पर पिता व दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला खैरबंद में जेई अजीत राजपूत ने अपनी टीम के साथ बिजली बिल बकाया जमा करने के लिए बुधवार को कैंप लगाया था। इसमें गांव के ही बेचेलाल पर 28,237 रुपये बकाया होने पर जेई ने एक घंटे की मोहलत देकर बिल जमा करने के लिए कहा। जब वह बिजली बिल जमा करने नहीं पहुंचे, तो उन्होंने लाइनमैनों को भेजकर बिजली खंभे से केबल कटवा दिया।
विज्ञापन

वहां पहुंचे बेचेलाल, उनके पुत्र बिजनेश व रजनेश ने लाइनमैनों के साथ मारपीट कर दी। इस पर बिजली कर्मी वहां से भाग आए। सूचना मिलने पर जेई अजीत राजपूज मौके पर पहुंचे। तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed