{"_id":"6760645c615fb2340208ace5","slug":"scuffle-between-customer-and-manager-who-went-to-do-rtgs-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104815-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आरटीजीएस करने गए ग्राहक व प्रबंधक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आरटीजीएस करने गए ग्राहक व प्रबंधक में हाथापाई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक में आरटीजीएस करने गए ग्राहक और प्रबंधक में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। प्रबंधक ने ग्राहक का मोबाइल छीन लिया। भाजपा नेता ने दोनों में समझौता करवाया।
शहर के मोहल्ला चिंतामणि स्ट्रीट निवासी अमित गुप्ता, उनकी पत्नी छाया गुप्ता का फर्नीचर कारोबार है। उनका अमेठी जदीद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है।
सोमवार दोपहर बाद अमित गुप्ता अपनी पत्नी के नाम का चेक लेकर आरटीजीएस करने गए। प्रबंधक ने ग्राहक को बुलाने की बात कही। अमित ने पत्नी छाया को भी बुला लिया। पत्नी चेक लेकर जब बैंक में आईं तभी अमित मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अंदर गए। प्रबंधक ने ऐसा करने से मना किया। बात बढ़ी, तो प्रबंधक ने अमित गुप्ता पर हमला बोल दिया। धक्का मारते हुए कोने में ले जाकर मोबाइल फोन छीन लिया।
यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रबंधक ने गेट बंद करवाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कादरीगेट थाना पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने मामले की जानकारी लेकर प्रबंधक और अमित में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
-- -- -
भाई के नाम लोन को जमा करने की बात पर हुआ विवाद
अमित गुप्ता के भाई कपिल गुप्ता व्यापारी थे। उनका इसी शाखा से 35 लाख से अधिक का बकाया था। कुछ महीने पहले उनका अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तब से खाते में कोई पैसा जमा नहीं किया गया था। प्रबंधक ने अमित से ऋण जमा करने की बात कही थी। इसी बात पर मामला बढ़ गया था।