फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scorching Workers

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Scorching Workers

कमालगंज। रामश्याम इंटर कालेज कमालगंज की दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण के दौरान मजदूर एचटी लाइन के चपेट में आने से झुलस गया। मजदूर को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कस्बे में स्थित रामश्याम इंटर कालेज के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। इसको शिफ्ट कराए बगैर प्रबंधक ने दूसरी मंजिल पर निर्माण शुरू करा दिया। शुक्रवार को प्रबंधक पुत्र ने डंडे से एचटी लाइन को ऊपर कर दिया था। इससे तार आपस मेें छूने से फाल्ट हो गया था। फाल्ट से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


अवर अभियंता विजय पाल यादव ने थाने में इसकी सूचना दी थी। इस पर एसओ ने निर्माण काम रुकवा दिया था। प्रबंधक ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया। रविवार को लेंटर पड़ रहा था। शेखपुर गांव का मजदूर नीलू एचटी लाइन के चपेट में आने से झुलस गया। नीलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता विजय पाल सिंह यादव ने बताया कि इंटर कालेज के ऊपर से पहले से एचटी लाइन निकली है। निर्माण कराए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। निर्माण रोके जाने के बावजूद प्रबंधक ने दोबारा से काम शुरू कराया। इस मामले में प्रबंधक को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed