फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Schools do not have fire prevention arrangements even after orders

Farrukhabad News: आदेश के बाद भी स्कूलों आग से बचाव के इंतजाम नहीं

Fri, 11 Aug 2023 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Schools do not have fire prevention arrangements even after orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने अमर उजाला में छपी खबरों को संज्ञान में लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के बेसिक स्कूलों में अग्निशमन के ठोस इंतजाम करने के आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा कि सभी स्कूलों में मिड डे मील बनता है। जांच में संज्ञान में आया कि रसोईया गैस सिलिंडर में खाना बनाते समय सावधानी नहीं बरतती है।
अग्निशमन यंत्र फायर एक्सटिंग्यूशर, बालू, बाल्टी, स्टैंड रसोई घर के पास नहीं रखे गए है। ऐसे में बच्चों व कर्मचारियों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सभी स्कूलों में अग्निशमन के इंतजाम रसोई घर के पास कराए जाएं। इसके साथ सिलिंडर से चूल्हे में लगने वाली पाइप की लंबाई 3.5 मीटर की होनी चाहिए, लेकिन चार स्कूलों की पड़ताल में एक ही स्कूल में व्यवस्थाएं सही पाई गई।
विज्ञापन

दृश्य 1.
प्राथमिक विद्ययालय भोपतपट्टी में शुक्रवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सहित स्टाफ के सभी लोग वहां मौजूद थे। रसोई घर में खाना बनाने का काम चल रहा था। दो फायर एक्सटिंग्यूशर ताक पर रखे हुए थे। बालू और बाल्टी व स्टैंड का इंतजाम नहीं था। दोनों फायर एक्सटिंग्यूशर को उतरवाकर देखा गया तो एक्सपायर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 03, 04
दृश्य 2.
प्राथमिक स्कूल निनौआ में बच्चे कक्षों में पढ़ाई कर रहे थे। प्रधानाध्यापक सुमन कटियार सहित स्टाफ मौजूद थे। दो फायर एक्सटिंग्यूशर होने का दावा किया गया, लेकिन मौके पर नहीं दिखाई दिए। खाली बाल्टी कमरे में रखी हुई थी। ऐसे में कोई घटना हो जाए तो वहां पर आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं पाए गए।
दृश्य 3.
प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षण कार्य में व्यस्त थे। रसोई घर में खाना बन रहा था। दो एक्सपायर फायर एक्सटिंग्यूशर धूल फांक रहे थे। अन्य इंतजाम नहीं पाए गए। बच्चों की संख्या मौके पर ठीक पाई गई। पूछने पर दीपक कुमार ने बताया कि फायर एक्सटिंग्यूशर को शीघ्र ही रिफिल करा दिया जाएगा। अन्य व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी जाएगी।
दृश्य 4.
प्राथमिक विद्यालय नूरपुर जसमई में शुक्रवार को पड़ताल में रसोई घर में खाना बनता हुआ मिला। रसोई घर के बाहर स्टैंड में बालू से भी चार बाल्टी लटकी हुई थी। दो फायर एक्सटिग्यूशर दीवार पर टंगे हुए थे। वह इसी वर्ष रिफिल करवाए गए थे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार....
बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि अग्निशमन यंत्रों को रिफिल कराकर सही जगह पर टांगने के आदेश दिए गए हैं। नगर शिक्षाधिकारी सहित सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों को देखकर कार्रवाई करने के आदेश हैं। प्रधानाध्यापक सही ढंग से फायर एक्सटिंग्यूशर को रिफिल कराकर रखें। कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed