फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School van fell into ravine due to negligence of drunk driver

Farrukhabad News: नशेड़ी चालक की लापरवाही से स्कूल वैन खड्ड में गिरी

Sat, 03 Aug 2024 03:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
School van fell into ravine due to negligence of drunk driver
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। नशेड़ी चालक की लापरवाही से स्कूल वैन खड्ड में पलट गई। बच्चे वैन के अंदर फंस गए। पास के डेरी में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर चालक को पकड़ लिया। वैन के अंदर से शराब का पौआ भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई के सीपी ग्लोबल स्कूल की वैन में शुक्रवार को 22 बच्चे घरों से स्कूल के लिए आ रहे थे। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरऊशादीनगर के मंदिर के सामने चालक की लापरवाही से वैन खड्ड में पलट गई। खड्ड के पास खेत में पानी भरा था। बच्चे वैन के अंदर फंस गए। उसी दौरान एक डेरी वाहन उधर से गुजरा। चालक ने डेरी में काम कर रहे लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। उनके मामूली चोटें आई थीं। चालक शराब के नशे में था। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस व स्कूल प्रबंधतंत्र के लोग मौके पर पहुंचे। प्रबंधतंत्र के लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही चालक को रखा था। चालक अपने घर से वैन में बच्चों को गांवों से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में शराब का पौआ भी बरामद हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। प्रबंधतंत्र के लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने का भरोसा दिया। मौके पर पहुंचे अभिवावक बच्चों को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed