{"_id":"6033a0008ebc3ee93213b152","slug":"school-roof-is-dripping-tiles-are-installed-farrukhabad-news-knp6133472102","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपक रही स्कूल की छत, लग गए टायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपक रही स्कूल की छत, लग गए टायल
विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानाध्यापक, एडीओ व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
टपक रही स्कूल की छत, लग गए टाइल्स
कमालगंज। भोजपुर, अमानाबाद व राजेपुर सरायमेदा न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत हुए कार्यों व अवशेष कार्यों की समीक्षा सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में हुई। कुछ प्रधानाध्यापकों ने अपना दर्द बयां किया कि निवर्तमान प्रधानों ने मनमाने तरीके से काम करा दिए। स्कूल की छत टपक रही है लेकिन टाइल्स लगा दिए गए। ऐसे काम से क्या फायदा।
कई प्रधानाध्यापकों ने कहा कि कार्य कराए जाने के दौरान राज, मिस्त्री आदि ने उनकी बात नहीं मानी। जैसा चाहा वैसा काम कराया। राजेपुर सरायमेदा के विद्यालय प्रधानाध्यापक ने कहा कि उनके स्कूल के भवन की छत से पानी टपकता है। इसके लिए निवर्तमान प्रधान व अन्य लोगों से कई बार कहा लेकिन छत की मरम्मत नहीं कराई गई। टाइल्स लगा दिए गए। वॉशबेसिन के पानी के निकलने की भी व्यवस्था नहीं की गई।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह फेल
ुछ प्रधानाध्यापकों ने कहा कि स्कूलों में जो हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए गए हैं यह पूरी तरह फेल हो गए हैं। इस पर ग्राम पंचायतों के प्रशासक एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि वह 14 मानकों के बचे हुए सामान्य कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विद्यालय विकास योजना फीड कराएं
खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानाध्यापकों को ग्राम पंचायत विकास योजना में अपने विद्यालय की विद्यालय विकास योजना फीड करानी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।