{"_id":"62a23c4506a74c290d1976f4","slug":"school-farrukhabad-news-data-feed-collage-farrukhabad-news-knp7015302102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा अपलोड नहीं किया तो मान्यता होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा अपलोड नहीं किया तो मान्यता होगी समाप्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्यालय के संसाधन मैपिंग के लिए परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड न करने वाले वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने 145 कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को नोटिस जारी किए हैं। 10 जून की शाम तक डाटा अपलोड न करने वाले कॉलेजों की मान्यता समाप्त के लिए रिपोर्ट परिषद को भेजने की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में संसाधनों की मैपिंग के लिए परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड कराने का आदेश दिया था। राजकीय और अनुदानित विद्यालयों में जो सुविधाएं हैं, उनका डाटा वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। वित्तविहीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाटा अपलोड कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
जिले में वित्तविहीन कॉलेज करीब 199 हैं, इनमें से 55 ने अभी तक डाटा अपलोड किया है। इस लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 145 कॉलेजों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा कि 10 जून शाम तक सभी कॉलेेजों का डाटा वेबसाइट पर लोड करने का अंतिम दिन है, इस अवधि में डाटा अपलोड न करने वाले कॉलेज की मान्यता समाप्त करने के लिए संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।