फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School children stuck in traffic jam at ITI intersection

Farrukhabad News: आईटीआई चौराहे पर जाम में फंसे स्कूली बच्चे

Tue, 18 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
School children stuck in traffic jam at ITI intersection
फोटो-19 आईटीआई चौराहे पर लगा जाम। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहा पर सोमवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के समय भीषण जाम लग गया, इसमें स्कूली बच्चे और अभिभावक फंस गए। लोगों ने तिराहों-चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों के जलने और बुझने का समय कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होते ही सड़कों पर यातायात बढ़ गया। ट्रैफिक सिग्नल का समय अधिक होने और सड़कें संकरी होने के कारण वाहन कई मिनटों तक एक जगह रुके रहे। इससे स्कूली बसें और साइकिलों पर सवार बच्चे जाम में फंस गए।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद कई बच्चों ने साइकिल लेकर किनारों से निकलने की कोशिश शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर तैनात होमगार्ड का जवान वाहनों को नियंत्रित करने में नाकाम रहा, इससे अव्यवस्था और बढ़ गई। काफी देर बाद जाम खुला और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि लोग अभी ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं कर रहे हैं। लाल बत्ती पर भी कई वाहन चालक तेजी से निकल जाते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी कार्यक्रम के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन मातहतों को जाम रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed