फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scholarship applications will be forwarded without biometric authentication

Farrukhabad News: बिना बायोमेट्रिक प्रमाणिकता के अग्रसारित होंगे छात्रवृति आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Scholarship applications will be forwarded without biometric authentication
फर्रुखाबाद। पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2024-25 में विश्वविद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत छात्र व छात्राओं के आवेदन बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किए अग्रसारित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन ने आदेश दिए थे कि वर्ष 2024-25 में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के ही अग्रसारित किए जाएं। विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं के स्तर से छात्रों का आवेदन पत्र छात्रों के बायोमेट्रिक प्रमाणिकता के उपरांत ऑनलाइन अग्रसारण किए जाने की व्यवस्था पोर्टल में थी। मगर डिवाइस की समुचित संख्या में उपलब्धता न होने के कारण कई जनपदों में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

अग्रसारण की अंतिम तिथि 25 जनवरी होने के कारण शिक्षण संस्थाओं ने बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाने की मांग की थी। समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए कि अब आवेदन पत्र बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के अग्रसारित किए जाएं। अगले वर्ष से यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के निदेशक के निर्देशों से सभी विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को अवगत करा दिया गया है। जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय व 50 से ज्यादा विश्वविद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed