{"_id":"f93fe2273671c7e2fd2631ab63dae403","slug":"sbi-customer-service-center-of-86-thousand-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर 86 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर 86 हजार की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने ग्रामीण से 86 हजार रुपये की ठगी कर ली है। इसकी शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम से की। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
अमृतपुर कस्बा क्षेत्र में एसबीआई की ओर से प्राइवेट स्तर पर ग्राहक सेवा केंद्र खुला है। अर्जुन सिंह इसके संचालक है। कस्बा निवासी बलवीर सिंह ने जमीन बेच कर 17 नवंबर को ग्राहक सेवा केंद्र से अपने खाते में 86000 रुपये जमा किए थे। सोमवार को बलवीर सिंह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक गया। बैंक से जानकारी मिली कि उसके खाते में 86 हजार रुपये जमा नहीं हुए। सिर्फ 605 रुपये है।
इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक और एसडीएम अमृतपुर से की। शाखा प्रबंधक बीसी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम हबलदार सिंह ने बताया कि ठगी का मामला है। एसओ को जांच कर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। उधर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अपने केंद्र को बंद कर फरार हो गया।