फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Save tractor trolley turnaround, four injured

ट्रैक्टर बचाने में ट्राली पलटी, चार लोग घायल

Fri, 17 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Save tractor trolley turnaround, four injured
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर को बचाने में आलू भरी ट्राली पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी राजीव जाटव, भाई विमलेश और गांव के ही सुखदेव, छविराम के साथ ट्रैक्टर से आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


इस ट्रैक्टर को गांव का ही छोटे पंडित चला रहा था। ट्रैक्टर गांव पिपरगांव के पास से गुजरा तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। इस दुघर्टना में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजीव ने बताया कि वह लोग पल्लेदारी करते है। गांव नगला गुलाल निवासी बलवीर का आलू लदा था। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed