{"_id":"5ea070648ebc3ea821496b0e","slug":"sari-stuck-in-bike-wheel-woman-collapses-to-death-farrukhabad-news-knp556524110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
रामकली का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। पोते के साथ बाइक से जा रही महिला की साड़ी पहिये में फंस गई। इससे वह सड़क पर गिर गई और घिसटती हुई दूर तक चली गईं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी रामकली(55) पत्नी स्व. गिरीश चंद्र अपने बेटे महावीर के पुत्र रजत के साथ बाइक पर बैठकर बुधवार सुबह नवाबगंज स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रही थी। तभी उसकी साड़ी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। इससे वह गांव नगला झब्बू सिंह के पास बाइक से गिर पड़ी।
रजत ने जब तक बाइक रोकी तब तक वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचन पर पहुंची एंबुलेंस से रामकली को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव घर लेकर चले गए। रामकली के दो पुत्र महावरी व सुधीर हैं।