{"_id":"670850926a1cd0f8d70410c4","slug":"saraf-beaten-up-for-asking-for-loan-of-jewelery-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104158-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेवरात की उधारी मांगने पर सराफ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेवरात की उधारी मांगने पर सराफ को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जेवरात की उधारी मांगने पर दबंगों ने सराफ को पीट दिया। पीड़ित ने एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी आसू वर्मा की सराफ की दुकान है। हरदोई जिले के हरपालपुर थाने के गांव चौसार निवासी रामानंद तिवारी ने सोने के जेवरात खरीदे थे। उसके काफी रुपये उधार चल रहे थे। वह कुछ दिन पहले रामानंद के गांव रुपये मांगने गया, तो उन्होंने दुकान पर आकर हिसाब करने की बात कह दी। इस पर वह घर चले आए। बुधवार शाम करीब सात बजे रामानंद के बुलावे पर कादरीगेट थाने के पांचाल घाट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उन्होंने रुपये मांगे तो रामानंद दो अज्ञात साथियों संग कार से उतरे और मारपीट करने लगे। उन्होंने भागकर जान बचाई। आसू ने आरोप लगाया कि उसने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- --