{"_id":"5fddf6648ebc3e3ec81e5567","slug":"sanskar-bharti-will-tableau-on-foundation-day-farrukhabad-news-knp600781635","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार भारती स्थापना दिवस पर निकलेगी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार भारती स्थापना दिवस पर निकलेगी झांकी
विज्ञापन
संस्कार भारती की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
संस्कार भारती स्थापना दिवस पर निकलेगी झांकी
फर्रुखाबाद। संस्कार भारती ने शनिवार को अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना को अंतिम रूप दिया। संस्था ने तय किया कि इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कोरोना बचाव व जागरुकता झांकी भी शामिल होगी।
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की प्रबंध कारिणी की गढ़ी कोहना स्थित एक शैक्षणिक प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें जनवरी के अंतिम सप्ताह में स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों और स्थान की चर्चा की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्मल धाम में किया जाना तय हुआ।
अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा, इस दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत यात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का विशेेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रा में कोरोना से बचाव व जागरुकता की झांकी भी होगी।
विज्ञापन
सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यात्रा में प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय को व्यवस्था प्रमुख, अखिलेश पांडेय को संयोजक, साधना श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया। बैठक में सचिव आकांक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी, सुनीता सक्सेना, रविंद्र भदौरिया, साधना श्रीवास्तव, अर्पण शाक्य, अजय दीक्षित आदि रहे।