{"_id":"5edba9228ebc3e90a55e5a72","slug":"samvida-workers-dont-get-money-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5640294161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज: लॉकडाउन में संविदा कर्मी आर्थिक संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज: लॉकडाउन में संविदा कर्मी आर्थिक संकट में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद राज्य सड़क परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों को भले ही पूरा वेतन मिल रहा हो। मगर लॉकडाउन ने संविदा चालक-परिचालकों के परिवारों में फाके की नौबत ला दी है। अधिकांश चालक-परिचालकों को एक रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान मिलेगा।
रोडवेज कर्मियों को लॉकडाउन के वक्त नियमित वेतन मिल रहा है। मगर ऐसे बुरे वक्त में संविदा चालक-परिचालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई। एमडी ने पत्र भेजा है कि जिन संविदा चालक-परिचालकों ने एक माह में 22 दिन और 5000 किमी बस चलाई है, उन्हें ही डेढ़ रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान किया जाए।
इससे कम दूरी में बस चलाने वाले संविदा कर्मियों को एक रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाए। ऐसे में डिपो के 178 चालकों और 158 परिचालकों के परिवारों में आर्थिक संकट आ गया है। अभी भी हालात ऐसे हैं कि आधी भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे 200 से अधिक संविदा चालक-परिचालक घरों में ही रहने को मजबूर हैं। नौ संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त काफी दिनों से गैरहाजिर चलने से समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
‘निगम के जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। स्थानीय स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता।’ -अंकुर विकास, एआरएम, डिपो फर्रुखाबाद