फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 99 complaints, 50 are from Revenue Department

संपूर्ण समाधान दिवस : 99 शिकायतों में 50 राजस्व विभाग की

Sat, 17 May 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 99 complaints, 50 are from Revenue Department
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह व अन्य। - फोटो : पीएम जन औष​धि केंद्र का फीता काटते अधीक्षक व अन्य।
फर्रुखाबाद। ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें आईं 99 शिकायतों में 50 सिर्फ राजस्व विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने एसपी आरती सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कुम्हौली निवासी प्रांशु द्विवेदी ने शिकायत की कि उनकी बहन मोदनी ने खानपुर में मकान बनवाकर बिजली कनेक्शन का ऑनलाइन आवेदन किया। इसकी मूल कापी उपखंड कार्यालय लकूला में जमा की।
विज्ञापन

तीन मई को जेई ने मकान निर्माणाधीन बताकर आपत्ति लगा दी। सात मई को जेई से संपर्क किया तो लाइनमैन से सर्वे कराया। 13 मई को कनेक्शन के नाम पर 7000 रुपये की मांग की गई। मना करने पर गाली-गलौज कर धमकी देकर भगा दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव नगला खुरू निवासी बुलाकी सिंह ने गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। गांव कुम्हौली निवासी पिंकी ने रिश्वत की मांग पूरी न होने प्रधानमंत्री आवास की सूची से नाम काटने की शिकायत कर आवास की किस्त भिजवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद लगाई। शहर के रेलवे रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने दबंगों द्वारा भूमि पर कब्जा कर रंगदारी वसूलने की शिकायत की।
गांव लखरौआ निवासी जयवीर सिंह ने शिकायत की कि मनरेगा के कार्यों में गबन की पुष्टि होने पर प्रधान को करीब दो लाख रुपये के रिकवरी नोटिस दिये जा चुके हैं। इसके बाद फरवरी से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रधान व सचिव सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत जहांगीरपुर के प्रधान ने सरकारी भूमि दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। कमालगंज के गांव गांधीनगर भटपुरा निवासी महेश चंद्र शिकायत की कि 11 मई को गांव के ही दबंग उनके चार बीघा खेत से गेहूं की फसल काट ले गए। विरोध करने पर उन्हें व परिजनों को मारापीटा। उन्होंने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के मोहल्ला कटरा डौरूनाथ निवासी रमेश चंद्र ने कहा कि बिजली विभाग से बिना सूचना दिए ही उनका एक किलोवाट कामर्शियल कनेक्शन का लोड बढ़ाकर तीन किलोवाट कर दिया गया। शिकायत के बाद भी बिल सही नहीं किया जा रहा है। गांव श्योगनपुर निवासी सुमित ने शिकायत की अधिशासी अभियंता ने स्थाई रूप से कनेक्शन काटने का आदेश दिया। इसके बाद भी कनेक्शन न कटने से नलकूप चलाया जा रहा है। कुल 99 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की 50, पुलिस की 23 ,विकास की 4, बिजली की 5 व अन्य 17 शिकायतें शामिल हैं। पांच का मौके पर निस्तारण कर डीएम ने सभी अधिकारियों गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए।

----------------
एजुकेटर पद पर नियम विरुद्ध भर्ती पर डीएम नाराज
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने के लिए आउटसोर्स पर 106 ईसीसीई एजुकेटर भर्ती किए जा रहे हैं। वैष्णवी वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उन्होंने चयनित सेवा प्रदाता एजेंसी कैप्रिकॉन सेक्योरिटी एंड एलाइड सर्विस प्रा.लि. द्वारा जारी भर्ती में उन्होंने आवेदन किया था। दस्तावेज सत्यापन में कम मेरिट वालों को फोन व मैसेज भेजकर बीएसए कार्यालय बुलाया गया, जबकि उनकी 226 मेरिट होने के बावजूद सूचना तक नहीं दी। मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए नोटीफिकेशन के नियमों के विरुद्ध भर्ती की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बीएसए गौतम प्रसाद से नाराजगी जताते हुृए नियमानुसार अभ्यर्थियों की भर्ती करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed