फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sample taken on complaint of maggot in Jalebi

Farrukhabad News: जलेबी में कीड़ा निकलने की शिकायत पर लिया नमूना

Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sample taken on complaint of maggot in Jalebi
फर्रुखाबाद। जलेबी में कीड़ा निकलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां से जलेबी का नमूना लिया गया। यह देख अन्य मिष्ठान विक्रेताओं ने काउंटर से जलेबी ही हटा दी तो कुछ दुकान बंद कर खिसक गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी मिथुन गुप्ता की पुलिस लाइन रोड पर मिठाई की दुकान है। नवरात्र की महानवमी पर कन्या भोज के लिए जलेबी की खूब बिक्री हुई। गांव महरूपुर सहजू निवासी दुर्गेश मिश्रा भी वहां से डेढ़ किलो जलेबी ले गए। कन्या भोज के दौरान ही जलेबी में कीड़ा निकल आया। इससे कुछ कन्याओं ने जलेबी नहीं खाई।
विज्ञापन

इस पर दुर्गेश मिश्रा ने फोन कर खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, डॉ.शैलेंद्र रावत मौके पर पहुंचे। मिथुन गुप्ता की दुकान से जलेबी का नमूना लिया। दुकानदार ने बताया कि रात में जलेबी बनाई थी। हो सकता है कि बल्ब की रोशनी में उड़ने वाला कीड़ा जलेबी में गिर गया हो। टीम ने मैदा, रिफाइंड आदि की भी गुणवत्ता देखी। कार्रवाई होते देख अन्य मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। उन्होंने काउंटर से जलेबी हटा दी तो कुछ दुकानदार दुकान बंद कर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed