{"_id":"93a5b84ead8ff03eb6d85aabe0bd1926","slug":"saints-on-the-road-at-the-gate-controversy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर संतों के गेट पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर संतों के गेट पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में बच्चा स्वामी के आश्रम का गेट आगे लगने से विवाद की स्थित बन गई। मेला व्यवस्थापक ने मौके पर जाकर नापजोख करवाई। दुकानदार को आईडी देकर दुकान की रसीद कटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पांचाल घाट पर लगने वाले मेला श्री रामनगरिया में कल्पवास के लिए साधु संतों ने डेरे लगाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेला प्रशासन की ओर से कर्मचारियों ने बच्चा बाबा के आश्रम के गेट के रास्ते पर लगाए जाने की शिकायत मेला व्यवस्थापक से की।
विज्ञापन
मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने नापजोख करवाई। मौके पर बच्चा स्वामी के आश्रम का गेट रास्ते पर दो फीट आगे लगा मिला। इस पर मेला व्यवस्थापक ने आपत्ति की। संतों ने कहा कि गेट लग गया है। अब नहीं हटेगा। इस पर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। बाद में मेला व्यवस्थापक ने और आगे गेट को न बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
मेला व्यवस्थापक ने बताया कि दूसरी सीढ़ी पर बच्चा स्वामी के आश्रम का गेट रास्ते पर दो फीट आगे बढ़ाकर लगा दिया गया है। यहां सड़क की चौड़ाई 40 फीट थी। अब यहां पर सड़क 38 फीट रह गई है। यहीं गेट पर एक दुकानदार बिना रसीद कटवाए दुकान लगाता मिला। मेला व्यवस्थापक ने इस पर आपत्ति की।
दुकानदार ने आईडी दिए बिना रसीद काटने की बात कही। इस पर उसको सोमवार सुबह तक का वक्त दे दिया गया। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि 20 और 21 जनवरी को सड़कों को समतल कर पुआल बिछवाया जाएगा।